छिंदवाड़ा , अगस्त 08 -- मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की उमरानाला चौकी क्षेत्र में सिमरिया मंदिर के पास शुक्रवार देर रात एक बुजुर्ग व्यक्ति को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
उमरानाला चौकी प्रभारी राजेश साहू ने शनिवार को बताया कि नागद्वारी यात्रा के लिए दोस्तों के साथ निकले 60 वर्षीय कैलाश कचौरे सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गये। हादसा इतना भीषण था कि कैलाश की मौके पर ही मौत हो गयी। ट्रक की चपेट में आने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित