जयपुर , अक्टूबर 25 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिताजी को लेकर टिप्पणी करने को कांग्रेस की गिरती राजनीतिक मर्यादा और संस्कारहीनता का प्रमाण बताया है।

श्री शर्मा ने रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि लगातार चुनावी हार से बौखलाई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग कांग्रेस की गिरती राजनीतिक मर्यादा और संस्कारहीनता का प्रमाण है। कभी पिता, कभी माता- क्या कांग्रेस की राजनीति अब व्यक्तिगत अपमान तक ही सिमटकररह गई है।

उन्होंने कहा कि अपनी नाकामियों पर आत्मचिंतन करने के बजाय अपशब्दों का सहारा लेना कांग्रेस की हताशा दर्शाता है।कांग्रेस याद रखे, यह नया भारत है जहां जनता अपमान और अहंकार का जवाब अपने जनादेश से देती है। ओछी राजनीति से सत्ता नहीं, केवल जनता की नाराजगी मिलती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित