लखनऊ , जनवरी 30 -- समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि बुलडोज़र अब विकास नहीं, बल्कि नकारात्मक और विध्वंसकारी सोच का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने सवाल किया कि क्या "भेदकारी भाजपा" के पास कोई ऐसा बुलडोज़र भी है, जो लोगों के टूटे घर बना दे और उनके मान-सम्मान की छत दोबारा खड़ी कर दे।
श्री यादव न शुक्रवार को एक्स पर लिखा " सत्ताधीश अपने ऊपर लगे मुकदमे तो हटवा सकते हैं, लेकिन जो अन्याय और पाप किए गए हैं, उनका हिसाब ऊपरवाले की अदालत में लिखा जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इतना अन्याय करके कोई चैन की नींद कैसे सो सकता है।"सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि नाइंसाफ़ी भाजपा सरकार की पहचान बन चुकी है और एकतरफा, पक्षपातपूर्ण रवैया अपने आप में गुनाह है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में बुलडोज़र गरीबों और कमजोरों के खिलाफ कार्रवाई का औजार बन गया है, जबकि सरकार को लोगों की मदद और पुनर्वास पर ध्यान देना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित