नरसिंहपुर , मार्च 05 -- मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में नर्मदा नदी में नहाते समय डूबने से दो युवकों की मौत हो गई।

नरसिंहपुर पुलिस सूत्रों ने बताया कि नर्मदा नदी के बरमान घाट में कल शाम गहरे पानी में चले जाने से दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है। दोनों को डूबने के बाद नाविकों ने बाहर निकाला। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के सिंधी कालोनी में रहने वाले संभव हरियानी (24) और सौरभ चावला (25) शाम को नहाने के लिए बरमान घाट गए थे। तभी वहां ये हादसा हो गया।

पुलिस ने मर्ग प्रकरण कायम करके शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही पूरी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित