भरतपुर , अगस्त 07 -- राजस्थान में भरतपुर के केतन क्षेत्र में शुक्रवार को सुजानगंगा नहर में एक युवक का शव बरामद हुआ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव आरबीएम अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान पवन जोगी (38) के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी कल्पना ने बताया कि पारिवारिक कलह के बाद पवन घर से लापता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित