श्रीगंगानगर , जुलाई 02 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में गंगनहर की बारहमासी नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि कुणाल कुम्हार (25) मंगलवार रात को घर से मोटरसाइकिल लेकर निकल गया था। इसके बाद वह लापता हो गया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार दोपहर को उसकी मोटरसाइकिल हनुमानगढ़-अबोहर बाईपास पर गंगनहर के एसएसबी रोड पुल के पास लावारिस खड़ी मिली, तब आशंका हुई कि वह नहर में गिर गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित