मुरैना , अप्रैल 22 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के जौरा अनुभाग में एक महिला की नहर में डूबने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम घाडोर निवासी बैकुंठी बाई जाटव (60) एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान रास्ता ऊबड़-खाबड़ होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह केनाल नहर के गहरे गड्ढे में जा गिरी, जहां पानी अधिक होने से उसकी डूबकर मौत हो गई।
सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद महिला के शव को नहर से निकालकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित