प्रयागराज , मार्च 25 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र के घरवन का पुरवा में नहर में गिरने एक 50 वर्षीय किसान की पैर फिसलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जगन्नाथ पटेल उर्फ भुलई के रूप में हुई है।
जगन्नाथ पटेल अपने खेत में पानी लगाने गए थे। नहर का पानी धीमा होने के कारण वे फाटक बंद करने के लिए रिंच लेकर माइनर पर चढ़े थे। वे नट बोल्ट खोल रहे थे।इसी दौरान अचानक नट बोल्ट फिसल गया, जिससे जगन्नाथ पटेल का पैर लड़खड़ाया और वे नहर में गिर गए। नहर का कुछ हिस्सा पक्का होने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। जगन्नाथ पटेल के परिवार में दो बेटे, लवकुश पटेल और सनी पटेल, तथा एक बेटी ममता देवी हैं। लवकुश पटेल और ममता देवी विवाहित हैं, जबकि सनी अविवाहित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित