श्रीगंगानगर , जून 19 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के घमूड़वाली थाना क्षेत्र में एक महिला की नहर में डूबने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि महिला की पहचान महियांवाली निवासी निर्मला कुम्हार (43) के रूप में हुई है। वह गुरुवार को दोपहर में गंगनहर के सुलेमान की हेड के पास पैर फिसलने से नहर गिर गई थी।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। परिजनों ने किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित