भरतपुर , अक्टूबर 11 -- राजस्थान के भरतपुर में रविवार को सुजानगंगा नहर में अपनी जीवनलीला समाप्त करने के लिए कूदे एक बुजुर्ग रिक्शा चालक को चौबुर्जा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तीन युवकों के सहयोग से बचा लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोहन सिंह (60) ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। इसकी जानकारी मिलते चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी रस्सा लेकर दौड़ पड़े। पुलिसकर्मियों ने नहर में रस्सी लटका दी जिसे बुजुर्ग ने पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि उसी दौरान इमरान, इरफ़ान एवं चांद मोहम्मद भी अपनी नाव लेकर मौके पर पहुंच गये और उन्होंने मोहन सिंह को बचा लिया। बाद में पुलिस ने बुजुर्ग को उसके परिवार वालों के सुपर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित