श्रीगंगानगर , जून 18 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के समेजा कोठी थाना क्षेत्र में नहर में करीब 35 वर्ष की एक युवती का बरामद हुआ है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को दोपहर में चक 11 पीटीडी के पास लोगों ने नहर में एक युवती का शव देखा तो थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों की मदद से शव बाहर निकलवाया।

शव करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। लिहाजा चिकित्सक को मौके पर ही बुलाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित