भरतपुर , जून 06 -- राजस्थान के करौली में किसान महापंचायत में पांचना बांध से सिंचित क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग नहीं माने जाने पर 28 जून को दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग अवरुद्ध करने का फैसला किया गया है।

किसान महापंचायत के सूत्रों ने बताया कि शनिवार को महापंचायत में लिये गये इस फैसले के बाद पंचायत स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है जिसमें प्रतिदिन सिंचित क्षेत्र का एक गांव शामिल होगा।

महापंचायत में कैबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा को ज्ञापन सौंपने का निर्णय भी लिया गया। गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीणा की अगुवाई में हुई महापंचायत में टोडाभीम विधायक घनश्याम महर, पूर्व विधायक लाखन सिंह मीणा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित