हल्द्वानी,30मार्च (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल पुलिस ने 112 पर गलत और झूठी सुचना देने पर एक युवक के खिलाफ पांच हज़ार रुपये की कानूनी कार्रवाई की है।
गौरतलब है कि बीते दिवस आपातकालीन सेवा डायल 112 का गलत इस्तेमाल करने वाले एक युवक को पुलिस ने सबक सिखाया है। नशे में चाकूबाजी की झूठी सूचना देना युवक को भारी पड़ गया और मौके पर ही उसका 5000 का चालान कर दिया गया।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई कर रही है, जो आपातकालीन सेवाओं का दुरुपयोग करते हैं,यह मामला नैनीताल जीले के हल्द्वानी के भोटियापड़ाव क्षेत्र का है,जहां 29 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3:11 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि वैलेजली लॉज में एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है।
सूचना मिलते ही कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम मौके पर पहुंची,लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची, तो सच्चाई कुछ और ही निकली,सूचना देने वाला राहुल चौहान नशे में धुत मिला और जांच में सामने आया कि उस पर कोई हमला नहीं हुआ था बल्कि उसने शराब के नशे में पुलिस को गुमराह करने के लिए फर्जी कॉल की थी।
अपनी गलती मानने और माफी मांगने के बावजूद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत कार्रवाई की और मौके पर ही 5000 रुपये का चालान काट दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित