भीलवाड़ा , सितम्बर 26 -- राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया थाना क्षेत्र के कांस्या गांव में शनिवार को एक युवक ने घर में फंदा लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया।

पुलिस ने बताया कि भंवरलाल बंजारा (31) आज सुबह रस्सी का फंदा बनाकर उस पर लटक गया। उसे फंदे पर लटका देख परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे फंदे से उतारा और गंभीर हालत में बिजौलिया स्थित उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित