हल्द्वानी,31मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाइडिल विभाग के काठगोदाम स्थित सेकेंडरी वर्क डिविजन कार्यालय में छापेमारी की।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान कार्यालय सहायक दीपक बोरा कार्यालय में नशे की हालत में पाए गए। कार्यालय सहायक के शराब पीकर दफ्तर आने की शिकायत प्रशासन को मिली थी।

शिकायत की पुष्टि के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने टीम के साथ अचानक छापा मारा, जहां दीपक बोरा नशे की हालत में मौजूद मिले। मौके पर ही सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई और तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित