वाराणसी , दिसंबर 2 -- वाराणसी में नमो घाट पर आयोजित काशी तमिल संगमम के मुख्य कार्यक्रम स्थल पर मंगलवार को एक नशे में धुत युवक कार्यक्रम स्थल तक पहुंच गया। सुरक्षा बलों की त्वरित सतर्कता से उसे मंच तक पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया गया।
पुलिस ने युवक को तत्काल हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू की है। प्रथम दृष्टया वह अत्यधिक नशे की हालत में था और मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था।
सहायक पुलिस आयुक्त विदूष सक्सेना ने बताया कि पकड़ा गया युवक जोगिंदर गुप्ता सिटी रेलवे स्टेशन पर पानी की बोतलें बेचने का काम करता है। वह शराब का आदी है और नशे की हालत में ही कार्यक्रम स्थल तक पहुंच गया था। जोगिंदर लंबे समय से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहा है तथा उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित