मोहाली , सितंबर 22 -- पंजाब के मोहाली मे दिल्ली के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने पंजाब सरकार पर नशे की समस्या को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कई वादों और घोषणाओं के बावजूद पंजाब में नशे पर प्रभावी रोक लगाने में सरकार सफल नहीं हो पाई है।
श्री सूद ने कहा कि नशा खत्म करने को लेकर पंजाब की जनता को लगातार अलग-अलग तारीखें दी जाती रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति में अपेक्षित बदलाव दिखाई नहीं दिया। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए ठोस और प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है।
उन्होंने दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह वहां कभी यमुना की सफाई, कभी रोजगार और अन्य मुद्दों को लेकर लगातार तारीखें दी जाती थीं, उसी तरह पंजाब में भी नशा खत्म करने को लेकर जनता को बार-बार तारीखें दी गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित