सोनीपत , मार्च 27 -- हरियाणा के सोनीपत में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ठोस सबूतों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और उन्हें सख्त सजा दिलाई जाए।
मिनी सचिवालय में आयोजित एनसीओआरडी बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि मादक पदार्थों का दुरुपयोग एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जिससे निपटने के लिए प्रशासन, पुलिस और आम जनता के संयुक्त प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने जिले के सभी मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य कर दिया है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित