दरभंगा , अगस्त 04 -- िहार के दरभंगा जिले में नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 36 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सूचना के आधार पर जमालपुर थाना क्षेत्र के तरवाड़ा गांव में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी की गई। इस दौरान 58.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ मोहम्मद हसन को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञप्ति के अनुसार, नशेड़ियों के विरुद्ध चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के तहत लहेरियासराय थाना क्षेत्र से छह, सिमरी से दस, विश्वविद्यालय थाना से चार, बहादुरपुर से दो, सोनकी से चार, बहेड़ा से एक, केवटी से दो, सिंहवाड़ा से दो, बिशनपुर से एक, मब्बी से दो, फेकला से एक तथा बेंता थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति समेत कुल 36 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित