सासाराम , सितंबर 09 -- बिहार में रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के लेवड़ा पूरब टोला में मंगलवार देर शाम नशे की हालत में एक 35 वर्षीय युवक ने धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया, जिससे बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोहित कुमार नामक युवक ने नशे की हालत में धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया। गंभीर रूप से घायल मोहित को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने की तैयारी की है।

मोहित का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि उसके गले में काफी गंभीर जख्म है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित