शिवपुरी , मार्च 30 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर थाने के बोर्ड से एक युवक ने अपनी कुछ विचित्र मांगों को लेकर रस्सी डालकर फांसी लगाने की कोशिश की।

समय रहते पुलिस ने उसे रोक लिया।

पुलिस सूत्रों बताया कि ग्राम चौमुहा निवासी सुनील यादव (35) ने कल शाम पिछोर थाने के बोर्ड पर रस्सी डालते हुए आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोक कर थाने ले जाकर उससे कारण पूछा।

इस पर युवक ने पुलिस को बताया कि उसके गांव में बिजली और पानी की समस्या है, जिससे उसकी पालतू भैंसों को जान का खतरा है। इसके साथ ही उसने गैस सिलेंडर की किल्लत को भी कारण बताते हुए फांसी लगाने की बात कही।

बताया जा रहा है कि युवक नशे में था।

पुलिस ने उसको काफी देर थाने में रख कर समझाइश दी। बाद में उसे जाने दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित