नोएडा , सितंबर 15 -- उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो विदेशी मूल के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 600 ग्राम सफेद पाउडर बरामद हुआ है, जिसे एमडीएमए (मेथामफेटामाइन) बताया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित