उदयपुर , अप्रैल 07 -- राजस्थान में उदयपुर शहर में सूरजपोल थाना क्षेत्र में डीएसटी एवं पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 35 ग्राम नशीला पदार्थ एमडीएमए एवं 24892 रूपये बरामद किये है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान ''ऑपरेशन त्रिनेत्र'' के तहत सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस एवं डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुये सोमवार रात्रि को मुखबिर की सूचना पर टाउन हॉल के पीछे न्यू रोड पर कार के अन्दर अवैध मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. की खरीद-फरोख्त करते अभियुक्त के.पी. अरशद हुसैन, मेहमूद हुसैन उर्फ विलाल एवं लव कुमार को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम ने आरोपी अरशद हुसैन के कब्जे से 35 ग्राम एम.डी.एम.ए. मुलजिम मेहमूद हुसैन उर्फ विलाल से मादक पदार्थ एमडीएमए विक्रय कर प्राप्त की गई राशि 24892 रूपये एवं एक कार तथा मोटरसाइकिल जब्त की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों से की पूछताछ में सामने आया है कि तीनों आरोपी एक ही कस्बा के रहने वाले होकर आपस में दोस्त है। दोनो कल रात को उदयपुर निवासी मेहमूद हुसैन उर्फ विलाल से मादक पदार्थ एमडीएमए खरीदने के लिये उदयपुर आये। मेहमूद हुसैन उर्फ विलाल द्वारा उक्त दोनो को टाउन हॉल के पीछे न्यू रोड पर मादक पदार्थ की डिलेवरी के लिये बुलाया गया। टाउन हॉल के पीछे न्यू रोड पर कार के अन्दर बैठ कर मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त करते समय पुलिस ने तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज अनुसंधान किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित