श्रीगंगानगर , सितम्बर 23 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाये जा रहे सीमा-संकल्प अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार को नशा तस्कर जसविंदरसिंह और उसके पिता गुरबचनसिंह के दो मंजिला रिहायशी मकान और भूखंड को फ्रीज कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस संपत्ति की अनुमानित बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने मकान के सामने नियमानुसार फ्रीज आदेश का बोर्ड लगा दिया है।

जिला पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने बताया कि 30 जनवरी को सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने आरोपी गुरबचनसिंह (55 ) और उसके पुत्र जसविंदरसिंह के मकान से तीन प्लास्टिक कट्ठों में कुल 51 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था। जांच के दौरान पुलिस ने माना कि यह सम्पत्ति मादक पदार्थों की तस्करी करके अर्जित की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित