श्रीगंगानगर , अप्रैल 06 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने रविवार शाम को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि चक महाराजका में धर्मपाल उर्फ कालिया मेघवाल (40) नशे का आदी था। बारह वर्ष पहले उसकी पत्नी का देहांत हो चुका है। उसके 15 वर्षीय पुत्र भी है जो कल शाम घर से बाहर खेलने गया था। इसी दौरान उसका दोस्त जब उसके घर आया तो उसे धर्मपाल रस्सी के फंदे से लटका मिला।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का कारण नशाखोरी ही बताया जा रहा है। धर्मपाल के एक भाई ने भी कुछ अरसा पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जबकि उसके एक और भाई की बीमारी से मौत हो गई थी। वे तीन ही भाई थे। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सोंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित