श्रीगंगानगर , अप्रैल 20 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर रेलवे स्टेशन के नजदीक रविवार को देर शाम रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान सादुलशहर के वार्ड नंबर 17 निवासी भरतकुमार ओड राजपूत (26) के रूप में हुई है।
जीआरपर के अनुसार भरत अत्यधिक नशा करने का आदी था। कल शाम छह बजे वह रेलगाड़ी की चपेट मेंआ गया। आज शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सोंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित