चंडीगढ़ , अक्टूबर 19 -- हरियाणा के सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में बढ़ते नशे और नशामुक्ति केंद्रों की बदहाल स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नशामुक्त हरियाणा के सरकारी दावों के बावजूद युवाओं को पर्याप्त उपचार और पुनर्वास सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बेरोजगारी और नशे का बढ़ता जाल युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

सैलजा ने कहा कि प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में प्रदेश के नशामुक्ति केंद्रों में करीब 1.84 लाख युवाओं ने उपचार करवाया। हरियाणा में 134 पंजीकृत केंद्रों में केवल 26 सरकारी हैं। कई केंद्रों में डॉक्टरों, प्रशिक्षित कर्मचारियों, दवाइयों और जरूरी सुविधाओं की कमी है। निजी केंद्रों में महंगे इलाज के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित