श्रीगंगानगर , अक्टूबर 25 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के 100वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को फिट गंगानगर सोसायटी श्रीगंगानगर की ओर से आयोजित 'गंगानगर मैराथन 2026' में नशामुक्ति और बेहतर स्वास्थ्य के लिए हज़ारों प्रतिभागी उत्साह से दौड़े।
मैराथन की 21, 10, 5 किलोमीटर सहित सभी श्रेणियों में हज़ारों प्रतिभागियों ने शिरकत करके स्थापना दिवस को याद्गार बना दिया। दौड़ में युवाओं के साथ बुजुर्गों का जोश देखने लायक रहा। आमजन और जिला प्रशासन की सहभागिता के अलावा प्रायोजकों के सहयोग से आयोजन ऐतिहासिक बन पड़ा।
पुलिस लाइन श्रीगंगानगर में तड़के पहुंचे प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी श्रेणियों में दौड़ने के लिए सूचना दी। संगीत और अभ्यास के बीच सभी प्रतिभागियों को अभ्यास करवाया गया।
सबसे पहले 21 किलोमीटर, फिर 10 और पांच किलोमीटर के लिए दौड़ करवाई गई। इसके बाद फन रन का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथियों के साथ-साथ हजारों प्रतिभागियों ने शिरकत की। उत्साहपूर्वक दौड़ते हुए सभी प्रतिभागी पुलिस लाइन से रवाना होकर निर्धारित स्थल तक पहुंचे।
मैराथन में 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने वाले 75 वर्षीय श्री सुभाष गोदारा सहित अन्य विजेताओं और सहयोगियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित