रुद्रप्रयाग , मार्च 19 -- हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी (डीएम) विशाल मिश्रा ने भक्तिभाव के साथ चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस पर विभिन्न धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना कर जिलावासियों के कल्याण की प्रार्थना की गई।

श्री मिश्रा आज सुबह कालीमठ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माँ काली के दरबार में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर जगत जननी माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित