देहरादून , अक्तूबर 18 -- उत्तराखण्ड के नव मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन को रविवार को देहरादून के जौलीग्रांट हवाईअड्डे पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें "गार्ड ऑफ ऑनर" दिया।

उन्होंने इस दौरान परेड का निरीक्षण भी किया।

डॉ बिसेन का हवाईअड्डे पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान आदि ने स्वागत किया।

इसके बाद लोक भवन आगमन पर डॉ. बिसेन का सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के.के. शुक्ल, सचिव प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन, मंडलायुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप, आईजी विम्मी सचदेवा रामन, अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित