नयी दिल्ली , सितंबर 02 -- विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जतायी है कि उनके नेतृत्व में ट्रस्ट राम मंदिर से जुड़े दायित्यों को कुशलता पूर्वक निर्वहन करेगा।
विहिप की ओर से बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार आज अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक संपन्न हुई, जिसमें श्री गोविंद देव गिरी महाराज को ट्रस्ट का महासचिव चुना गया। श्री कुमार ने कहा, " हम सब के लिए आनंद की बात है कि श्री गोविंद देव गिरी महाराज अब श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री होंगे। हम उन्हें यह दायित्व ग्रहण करने पर शुभकामनाएं देते है। हमें विश्वास है कि उनका नेतृत्व हम सबके लिए मार्गदर्शक होगा।"इसके साथ ही श्री कुमार ने ट्रस्ट के सदस्य महेश भागचंद, मदन मोहन पांडेय एवं निर्मला यादव, तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र को शुभकामनाएं दी है। श्री भागचंद ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित