प्रताप गढ़ , मई 24 -- उत्तर प्रदेश मे प्रताप गढ़ जिले मे युवा शक्ति के सम्मान एवं संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्र द्वारा आज रविवार को जिला इकाई के समस्त नव-नियुक्त पदाधिकारियों के भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह में पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र,अंगवस्त्रम एवम माला पहनाकर भव्य स्वागत सम्मान किया lइस अवसर पर राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आदरणीय प्रमोद तिवारी जी एवं कांग्रेस विधायक दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना जी ने वीसी के माध्यम से कहा कि एनएसयूआई का गठन 1971 में इसीलिए हुआ था कि भविष्य का नेत्तृत्व तैयार हो सके।
आज देश के सामने बड़ी चुनौती है खतरे में है हिन्दुस्तान का संविधान, खतरे में है संवैधानिक संस्थाएं, खतरे में है आज देश का लोकतन्त्र.आप गर्व से कह सकते है कि एक व्यक्ति है जो लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है ,संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है तो पूरे देश में निर्विवाद रूप से एक नाम है और वो नाम राहुल गांधी है l हमें हर हाल में अपने देश को बचाना है,देश के संविधान को बचाना है लोकतंत्र को बचाना है इसलिए भाजपा और उसकी नीतियों का खुलकर विरोध करना है lकांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि एनएसयूआई कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। छात्र संगठन हमेशा युवाओं, छात्रों और शिक्षा के अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ता रहा है। आने वाले समय में छात्र शक्ति देश और समाज की दिशा और दशा को तय करेगी, इसलिए संगठन को गांव-गांव और कॉलेजों तक मजबूत करना जरूरी है।
कार्यक्रम के आयोजक एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्र ने कहा कि एनएसयूआई के कार्यकर्ता छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर निरंतर संघर्ष करेंगे। संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ रही है, जो कांग्रेस पार्टी के लिए सकारात्मक संदेश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित