नवी मुंबई , अगस्त 04 -- नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय मालवाहक उड़ान का परिचालन भी शुरू हो गया है।
इस हवाई अड्डे से पहली समर्पित अंतरराष्ट्रीय मालवाहक उड़ान गत 02 अगस्त को शारजाह के लिए रवाना हुई। हवाई अड्डे की संचालक कंपनी अडानी एयरपोर्ट्स ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में इंडिगो कार्गो द्वारा संचालित इस पहली मालवाहक उड़ान को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि करार देते हुए कहा कि इससे मुंबई महानगर क्षेत्र और पश्चिमी भारत के लिए एक नये एयर कार्गो गेटवे के रूप में हवाई अड्डे की भूमिका और मजबूत हुई है।
इस उड़ान में लगभग 20 टन कार्गो भेजा गया, जिसमें सामान्य माल और जल्द खराब होने वाली वस्तुएं शामिल थीं। इस खेप में मुंबई और अहमदाबाद से प्राप्त बॉन्डेड ट्रांसफर कार्गो भी शामिल था, जिसे बॉन्डेड ट्रकिंग व्यवस्था के माध्यम से नवी मुंबई एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित