पटना , अक्टूबर 09 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नागरिक नवनेथम 'नवी' पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गौरव का विषय बताया।

डॉ.कुमार ने कहा कि न्याय, मानवाधिकारों की रक्षा और विश्व में शांति की स्थापना के लिए नवी पिल्लै का योगदान अत्यंत सराहनीय है। मानवाधिकारों की सुरक्षा तथा वैश्विक स्तर पर न्याय की स्थापना के लिए उनके प्रयास संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित