नयी दिल्ली , अक्टूबर 09 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को यहां पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

श्री नवीन और भाजपा महासचिवों की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शनिवार को आंदोलन का ऐलान किया है। सीजेपी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में धांधली का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

इस बैठक में भाजपा महासचिव तरुण चुघ, श्री संजय भाटिया, श्री विनोद तावड़े, श्रीमती स्मृति ईरानी और श्री गजेन्द्र सिंह पटेल सहित सभी महासचिव उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित