जयपुर , सितंबर 25 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को जयपुर में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

श्री नवीन ने संवाद में राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों में पार्टी की सफलता की बधाई देते हुए आगामी पंचायत राज चुनावों में ठोस रणनीति और आपसी सहयोग, समन्वय के साथ कार्य करते हुए जीत हासिल करने का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, सहप्रभारी कविता पाटीदार, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी और डॉ. सतीश पूनिया सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्री, सांसद, विधायक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित