नयी दिल्ली , अप्रैल 18 -- जिंदल स्टील एंड पावर के चेयरमैन नवीन जिंदल ने छत्तीसगढ़ में हाल में बॉयलर फटने की घटना की प्राथमिकी में वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल का नाम शामिल किये जाने पर चिंता व्यक्त की है।

श्री जिंदल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री अग्रवाल के प्रति समर्थन व्यक्त किया और जांच पूरी होने से पहले उनका नाम प्राथमिकी में शामिल किये जाने पर सवाल उठाये।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, " उस प्लांट के संचालन में उनकी (श्री अग्रवाल की) कोई भूमिका नहीं थी। जब सार्वजनिक कंपनियों के प्लांटों में या रेलवे में दुर्घटनाएं होती हैं, तो क्या हम चेयरमैन का नाम लेते हैं? नहीं लेते। यही मानक निजी क्षेत्र पर भी लागू होना चाहिये। "श्री जिंदल ने कहा कि वेदांता के चेयरमैन पहली पीढ़ी के कारोबारी हैं, जो एक साधारण और पिछड़े समुदाय से आते हैं। उन्होंने बिल्कुल जमीनी स्तर से एक वैश्विक उद्यम खड़ा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित