जयपुर , सितंबर 25 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जयपुर में युवाओं के साथ संवाद किया।
बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान श्री नवीन ने कहा कि युवा शॉर्टकट की बजाय सही मार्ग पर चलें। उन्होंने युवाओं को एआई के दुरुपयोग की बजाय सकारात्मक उपयोग के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से समाज के प्रति संवेदनशील रहते हुए राष्ट्र सेवा करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में युवाओं ने अपने अनुभव और भविष्य की योजनाएं साझा की। साथ ही उन्होंने विकसित भारत और विकसित राजस्थान के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई। युवाओं ने केंद्र और और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार भी जताया।
इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे, वहीं प्रदेशभर से युवा भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भी कार्यक्रम में जुड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित