सिरोही , अक्टूबर 26 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवारको सिरोही जिले के आबू रोड़ स्थित ब्रह्माकुमारी संस्था के नवदशकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित ग्लोबल समिट 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए।

श्री नवीन एवं श्री शर्मा सुबह ब्रह्माकुमारी संस्था के मुख्यालय शांति वन पहुंचे। उन्होंने इस अवसर पर मेडिटेशन कर लोक कल्याण की कामना की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रमुख राजयोगिनी मोहिनी दीदी, अतिरिक्त महासचिव बी के मृत्युंजय भाई मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित