रायपुर , सितंबर 21 -- छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति और पारंपरिक पर्वों के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से नवा रायपुर में 22 सितंबर को 'तीज मिलन उत्सव' का आयोजन किया जाएगा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की मेजबानी में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार तीज मिलन उत्सव मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक एम-12, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजित होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह अपनी पत्नी वीणा सिंह और मुख्यमंत्री साय अपनी पत्नी कौशल्या देवी साय के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर राज्य के मंत्री, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित