नवा रायपुर , अक्टूबर 10 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को कहा कि यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पोर्ट्स अकादमी शुरु होने से राज्य के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।

श्री साय ने आज यहां कहा कि बड़े प्रसन्नता का विषय है कि छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पोर्ट्स अकादमी का शुभारंभ हो रहा है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक पुलेला गोपीचंद नवा रायपुर में अपनी अकादमी शुरू कर रहे हैं। निश्चित रूप से इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को बड़ा लाभ होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित