मुंबई , अगस्त 25 -- अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही लोकप्रिय शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में नजर आ सकते हैं। नवाजुद्दीन ने हाल ही में समय रैना और भुवन बाम के साथ शो के एक एपिसोड के लिए शूटिंग की है। बताया जा रहा है कि यह एपिसोड जल्द ही दर्शकों के सामने आ सकता है।सूत्रों के अनुसार, नवाजुद्दीन ने समय रैना और भुवन बाम के साथ 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' के एक एपिसोड के लिए शूट किया है। शो में उनकी मौजूदगी को लेकर प्रशंसकों में उत्सुकता बढ़ गई है।
नवाजुद्दीन के करियर की बात करें तो वह इन दिनों फिल्मों के साथ थिएटर और अपने बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं। उनका स्टेज प्ले 'नकाब' हाल ही में अमेरिका में सफल रहा, जिससे थिएटर के साथ उनका पुराना जुड़ाव और मजबूत हुआ है।
इसके अलावा नवाजुद्दीन बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तुम्बाड 2' को लेकर भी चर्चा में हैं। वह हाल ही में फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग के लिए सतारा पहुंचे थे। पहली फिल्म की कल्ट लोकप्रियता के बाद 'तुम्बाड 2' को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है।
'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' के आगामी एपिसोड और 'तुम्बाड 2' के साथ नवाजुद्दीन आने वाले दिनों में अलग-अलग माध्यमों में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित