रायबरेली , मार्च 27 -- उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में चैत्र नवरात्र की नवमी के अवसर पर विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मनसा देवी मंदिर, मढ़ीन देवी मंदिर, चंपा देवी व अहरूवा भवानी मंदिर समेत अन्य प्रमुख देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं।

मंदिर परिसरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और जगह-जगह धार्मिक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनीं। "जय माता दी" के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित