देहरादून , अप्रैल 04 -- उत्तराखंड सरकार में नव नियुक्त कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को अपने नए दायित्वों की औपचारिक शुरुआत करते हुए देहरादून स्थित विधानसभा परिसर में अपने शासकीय कक्ष में विधिवत प्रवेश किया। यह आयोजन न केवल एक औपचारिक प्रक्रिया रहा, बल्कि राज्य की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के संकल्प का प्रतीक भी बना।

वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुई विशेष पूजा-अर्चना में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण, राज्य सफाई आयोग अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार तथा पूर्व विधायक पूरण फर्त्याल सहित कई अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित