आगरमालवा , दिसंबर 10 -- मध्यप्रदेश के आगरमालवा जिले के नलखेड़ा में 22 वर्षीय एक विवाहिता अपने कमरे में फंदे पर लटकी हुई मिली है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम नलखेड़ा में मंगलवार रात एक महिला अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटकी मिली। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं। इस संदिग्ध मौत के मामले में परिवारजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मृतका की मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की शादी लगभग छह वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बच्चे है। बीते कुछ समय से परिवार से उसका विवाद चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित