श्रीगंगानगर , जुलाई 24 -- राजस्थान नर्सेज संघ ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नर्सेज की समस्याओं का समाधान की मांग का एक ज्ञापन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) के नाम दिया है।

नर्सेज संघ के जिलाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि संवाद के दौरान नर्सेज ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया है। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को एचआरपी के मामलों में अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने, जिन स्वास्थ्य केन्द्रों के अधीन जनसंख्या अधिक है, वहां अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करने और अन्य मांगें ज्ञापन में शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित