भरतपुर , अप्रैल 15 -- राजस्थान में राजमेस के अधीन संचालित सात चिकित्सा महाविद्यालयों एवं नर्सिंग महाविद्यालयों में नर्सिंग संवर्ग के 746 नियमित पद के साथ भरतपुर के श्रीजगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग ऑफिसर के 91 पद समाप्त करने के विरोध में आक्रोशित नर्सेज ने बुधवार को प्रदर्शन किया।
नर्सेजकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर आरबीएम चिकित्सालय एवं जनाना चिकित्सालय में विरोध प्रदर्शन करके राज्य सरकार के नाम चिकित्साधिकारियों को ज्ञापन सोंपा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित