पटना , मार्च 21 -- बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल नर्सरी सिर्फ पौधा नहीं कमाई का बड़ा माध्यम बन गया है।

कृषि मंत्री श्री यादव ने आज पटना में तीन दिनों तक चलने वाले बिहार नर्सरी एवं ग्रीन-टेक कॉन्क्लेव, 2026 का उद्घाटन किया गया। यह कॉन्क्लेव 23 मार्च, 2026 तक चलेगा।

इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री यादव ने कहा कि यह नर्सरी और ग्रीन टेक्नोलॉजी कॉन्क्लेव बिहार की खेती में एक नया इतिहास लिखने जा रहा है। पहले खेती परंपरा से चलती थी, अब तकनीक से चलेगी, यही हमारा संकल्प है। अब खेत में भी टेक्नोलॉजी उतर चुकी है जैसे मोबाइल से सलाह, सेंसर से निगरानी एवं मशीन से निर्णय। उन्होंने कहा कि अब नर्सरी सिर्फ पौधा नहीं बल्कि कमाई का बड़ा माध्यम है, गांव में रोजगार का बड़ा जरिया है एवं आज पौधा हर जगह लग रहा है। घर, ऑफिस, होटल, सड़क- हर जगह हरियाली की मांग बढ़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित