हरदा , सितंबर 14 -- मध्यप्रदेश में हरदा के जाने-माने कलाविद एवं निबंधकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय की कृति 'भारतीय कला और अंतरानुशासन' को हिंदी में मौलिक लेखन के लिए राजभाषा गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। श्री उपाध्याय के विदेश में रहने के कारण उनकी पुत्री डॉ. नेहा उपाध्याय व्यास ने उनकी ओर से पुरस्कार ग्रहण किया।

हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को नवी मुंबई में भारत के गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं सुनेत्रा पवार उपस्थित थे।

कृति 'भारतीय कला और अंतरानुशासन' को हिंदी में मौलिक लेखन के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय तथा बी. संतोष ने डॉ. नेहा उपाध्याय व्यास को प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित