सीहोर , मार्च 28 -- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के भेरूंदा थाना क्षेत्र में नर्मदा नदी के नीलकंठ घाट पर नाव पलटने से बिहार के दो मजदूर डूब गए, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चार मजदूर मछली पकड़ने के लिए नाव से नदी में उतरे थे, तभी तेज हवा के कारण नाव पलट गई। इनमें से दो मजदूर किसी तरह बच निकले, जबकि दो अन्य नदी में डूब गए।
बताया गया है कि ये सभी मजदूर चार दिन पहले ही बिहार से यहां मजदूरी करने आए थे और आपस में रिश्तेदार हैं। इनमें से तीन को तैरना आता था, जबकि एक को तैरना नहीं आता था। एक युवक दूसरे को बचाने के प्रयास में स्वयं भी लहरों में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन देर शाम तक दोनों का पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह से एक बार फिर सर्च ऑपरेशन जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित